MAMTA KULKARNI : ममता कुलकर्णी ने बताया भारत वापस आने का कारण, ऐक्ट्रेस ने कहा…

1990 के दशक में अपनी खूबसूरती से लोगों के दिलों में राज करने वाली बॉलीवुड मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी 25 साल के बाद भारत लौट आई है। मुंबई पहुंचने पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमे घर लौटने पर उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि “मुझे समझ नही आ रहा है की इसे मैं कैसे व्यक्त करूं।” मैं अपने देश को करीब 25 वर्षो के बाद देख रही थी। मैं भावुक थी मेरे आखों में आंसू थे।
Mamta Kulkarni : बॉलीवुड इंडस्ट्री की 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी एक बार फिर सुर्खियों में बनी हुई हैं। ऐक्ट्रेस ने अपने कैरियर में कई हिट फिल्में और सुपरस्टार्स के साथ काम किया। लेकिन साल 2000 में उन्होंने भारत को छोड़ दूसरे देश चली गई। जिसके बाद उनके बारे में किसी को कुछ पता नही था। हाल ही में एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी 25 साल के बाद भारत में वापसी की है और अपने आने पर चुप्पी तोड़ी है। हालिया इंटरव्यू में ममता ने अपने कीमती समय, आध्यात्मिक यात्रा और करियर के चरम पर फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के फैसले पर बात की। ममता की वापसी तब हुई जब बॉम्बे हाई कोर्ट ने 2,000 करोड़ रुपये के ड्रग मामले में उनके खिलाफ FIR को खारिज कर दिया और उन्हें क्लीन चिट दे दी।
दरअसल, ममता कुलकर्णी हाल ही में 25 साल बाद भारत लौटी हैं और उन्होंने देश में वापसी पर बताया था कि उनकी ड्रग डीलर विक्की गोस्वामी से शादी नहीं हुई है, वह अभी सिंगल हैं। बताते चलें कि एक्ट्रेस का नाम भी ड्रग के मामले में आया था लेकिन उन्हें क्लीन चिट मिल गई थी। अब ममता कुलकर्णी ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने भारत आने का कारण बताया है। इसके साथ ही उन्होंने बॉलीवुड में वापसी को लेकर भी बात की है। आइए जानते हैं कि ममता कुलकर्णी ने क्या कहा है।
ममता कुलकर्णी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘मैं सत्य की खोज में निकली थी, जैसे गौतम बुद्ध निकले थे, मैं बस तप कर रही थी, भक्ति में लीन थी। एक्ट्रेस ने कहा कि वह कुंभ मेला देखने के लिए लौटी हैं और वह अपनी फिल्मों से दूर आध्यामिक यात्रा और जीवन से संतुष्ट हैं।’ ममता कुलकर्णी ने बॉलीवुड को छोड़ने के सवाल पर जवाब दिया, ‘मेरे पास 40 फिल्में थीं, 3 फ्लैट्स थे, 4 गाड़िया थीं दुनियाभर में 50 कॉन्सर्ट किए थे लेकिन मैंने सब छोड़ दिया।’ ममता कुलकर्णी ने बॉलीवुड में फिर वापसी के सवाल पर कहा, ‘मैं यहां बॉलीवुड में वापस जाने के लिए नहीं आई हूं। मैं बीच का रास्त ढूंढ रही हूं और अपने आध्यात्मिक पथ पर चलती रहूंगी। हर चीज एक उम्र के साथ अच्छी लगती है, मैंने उस दौर का आनंद लिया है लेकिन अब मैं आगे बढ़ चुकी हूं।’ ममता कुलकर्णी ने एक्टिंग करियर को फिर से शुरू करने या रियलिटी शो बिग बॉस में हिस्सा लेने की कयासबाजी को नकार दिया।
ममता कुलकर्णी के करियर पर नजर डालें तो उनके पास हिट फिल्मों की लाइन है। वह करण-अर्जुन, वक्त हमारा है, आंदोलन, नसीब, तिरंगा, क्रांतिवीर, ‘बाजी’ जैसी फिल्मों में काम किया है। ममता कुलकर्णी ने अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का ध्यान खींचा था।