Accident

ACCIDENT NEWS : बस और कार में टक्कर के बाद लगी आग, पांच लोग जिंदा जले

Accident

उत्तर प्रदेश के मथुरा में भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां यमुना एक्सप्रेस-वे पर मथुरा में बस की डिवाइडर से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी की बस में आग लग गई। इसी दौरान पीछे से आ रही एक कार भी अनियंत्रित होकर बस में घुस गई। आग लगने से पांच लोग जिंदा जल गए.

जानकारी के मुताबिक, मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया यहां महावन पुलिस थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर एक बस से टक्कर के बाद कार में आग लग गयी। आग लगने से कार में सवार पांच लोग जिंदा जल गये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे ने बताया कि बस बिहार से दिल्ली जा रही थी तभी अचानक बस ड्राइवर की आंख लग गयी और गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी इससे टायर ब्रस्ट हो गया और बस तिरछी होकर खड़ी हो गयी।

इतने में पीछे से तेज रफ्तार से आ रही कार बस में आकर टकरा गयी टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों में आग लग गयी हादसे के बाद बस में सवार लोग जैसे तैसे शीशे तोड़ कर बाहर निकल गये, लेकिन कार में सवार लोग बाहर नहीं निकल सके जिसकी वजह से पांचों लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गयी वहीं दोनों वाहन जलकर राख हो गये बताया कि मृतकों में से एक की पहचान कर ली गयी है और उसके परिवार से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।

हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, हादसे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस भीषण हादसे को लेकर अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों के उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button