National

SEX RACKET : स्पा के आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़, पकड़े गए 65 युवक युवतियां

Sex Racket

National News 

गाजियाबाद से एक बड़ी खबर आई है। यहां स्पा सेंटर और मसाज पार्लरों की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चल रहे देह व्यापार के कई ठिकानों पर छापेमारी की। जिसमे 65 युवक युवतियों को संदिग्ध हालत में पकड़ा गया।और आपत्तिजनक वस्तुयें भी बरामद की स्पा सेंटर के 2 मालिक और 4 मैनेजर को हिरासत में लिया गया पकड़े आरोपियों से पूछताछ जारी है।मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि आदित्य मॉल व राजहंस प्लाजा में स्पा की आड़ में देहव्यापार चल रहा है। सूचना पर शुक्रवार को इंदिरापुरम पुलिस की टीम ने कार्यवाही करते 6 स्पा सेंटर छापेमारी की जिसमे 65 युवक युवतियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। पकड़े गए युवक युवतियां अलग-अलग राज्यो से है। सभी स्पा सेंटरों पर पुलिस ने एक साथ कार्यवाही कर मालिक मैनेजर और ग्राहक समेत 65 लोगो को हिरासत में लिया है। इसमें 44 युवतियां और 21 पुरूष है। इतनी बड़ी संख्या में पकड़े गए युवक और युवतियों को ले जाने के लिए पुलिस को बस बुलानी पड़ी, पुलिस इस धंधे में जुड़े और लोगों के जांच में जुट गई है।

 

Related Articles

Back to top button