
Chhattisgarh
रायपुर / छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दरिंदगी का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक 50 साल की महिला के साथ बदमाशों ने गैंगरेप किया। घटना के बाद पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता महासमुंद जिले के सरायपाली की रहने वाली है। तीन दिन पहले पारिवारिक विवाद के चलते घर छोड़कर बस स्टैंड के पास रह रही थी। घटना इंटर स्टेट बस टर्मिनल के पास की है। इसी बीच बस ड्राइवर और कंडक्टर की नजर महिला पर पड़ी जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पहले महिला को पिलाया उसके बाद दुष्कर्म को अंजाम दिया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है और टिकरापारा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।