RASHIFL 07 DECEMBER 2024 : आज का राशिफल, जानिए क्या कहती है आपकी राशि

आज 07 दिसंबर 2024 शनिवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क्या है खास हमारी राशि में।
मेष राशि
आज नौकरी करने वालों के करियर में अच्छी तरक्की होगी और कई खास लोगों से जान पहचान भी बढ़ेगी। आज आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ होता नजर आ रहा है और किसी पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा। आज आपके सोचे हुए सभी काम पूरे होंगे, जिसे देखकर आप उत्साहित रहेंगे। शाम के समय परिजनों के साथ किसी विवाह एवं मांगलिक कार्य में भाग ले सकते हैं, जिसमें आपकी मुलाकात अपने कुछ रिश्तेदारों से होगी।
वृषभ राशि
आज परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा और अगर कोई पुरानी समस्या थी भी तो वह आज समाप्त हो जाएगी। नौकरी करने वालों के आज सहकर्मियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य के आशीर्वाद से आज धन लाभ हो सकता है। लव लाइफ वालों में अगर कोई गलतफहमी चल रही है तो वह आज खत्म हो जाएगी।
मिथुन राशि
आज संतान पक्ष से शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। विद्यार्थियों को आलस्य त्याग कर अधिक मेहनत करनी होगी, तभी परीक्षा में उत्तम सफलता मिल सकेगी। विवाह योग्य लोगों की ओर से विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। व्यापार करने वाले आज किसी को भी उधारी में माल देने से बचें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है।
कर्क राशि
आज माता-पिता के आशीर्वाद से किया गया कार्य सफल होगा। व्यापारिक कार्यों में आज थोड़ा व्यस्त रहेंगे लेकिन व्यापार में अच्छे परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। रोजगार की दिशा में काम कर रहे लोगों को आज बढ़िया मौका मिल सकते हैं। व्यापार में आपको किसी मित्र के साथ की जरूरत पड़ेगी, तभी आप नई योजना में आगे बढ़ पाएंगे। शाम के समय जीवनसाथी और बच्चों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते है।
सिंह राशि
आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिएअच्छा रहने वाला है। आज अचानक कहीं से धन प्राप्त हो सकता है, जिससे अपनी जरूरतों को पूरा कर पाएंगे। दुकान या व्यवसाय में पहले से अधिक उत्साह से काम करेंगे, जिससे व्यापार में आय के नए स्रोत मिलेंगे। ससुराल पक्ष के साथ आपके संबंधों में सुधार आएगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। माता-पिता का भी साथ मिलेगा। आज किसी जमीन व वाहन खरीदने की इच्छा पूरी होगी।
कन्या राशि
आज कन्या राशि के जातक सामाजिक और धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसका भरपूर लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक भार से छुटकारा मिलता दिख रहा है। संतान की सेहत को लेकर अगर चिंतित हैं तो आज आपकी चिंता कम हो जाएगी और सेहत में सुधार आएगा। अचानक से धन प्राप्ति होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अगर आज किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं तो सावधानी से जाएं।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। संतान संबंधी कोई निवेश करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन शुभ रहेगा। आज स्वास्थ्य कुछ नरम रह सकता है, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और बाहर का खाना खाने से बचें। नौकरीपेशा लोग अगर कोई पार्ट टाइम काम करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए समय निकाल पाएंगे। खुद का बिजनस करने वालों को आज अच्छा मुनाफा होने के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक राशि
आज का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला है। आज माता-पिता के आशीर्वाद से कोई काम करने की सोचेंगे तो आप उसमें जरूर सफल होंगे। आज कोई आपसे पैसा उधार मांगता है तो बहुत सोच-समझ देना क्योंकि वापस मिलने की संभावना बहुत कम है। संतान की प्रगति देखकर मन प्रसन्न रहेगा और घर पर शुभ कार्यक्रम का आयोजन भी हो सकता है।
धनु राशि
आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। व्यापार में किसी गलती के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसलिए यदि कोई निर्णय लेना हो तो बहुत सोच-समझकर लें। नौकरी करने वाले आज ऑफिस की राजनीति से दूर रहें और अपने काम पर ध्यान दें।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा। सामाजिक कार्यों से बार-बार प्रशंसा मिलेगी जिससे मन प्रसन्न होगा और जनसमर्थन भी बढ़ेगा। दोस्तों को कोई भी गुप्त बातें बताने से बचें अन्यथा मानहानि की आशंका बन रही है। शत्रु आपके काम को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए कोई भी कार्य संभलकर करें। शाम का समय किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करने की कोशिश करेंगे।
कुंभ राशि
आज अच्छा पैसा कमाने के लिए व्यापार में खूब मेहनत करेंगे, जिसका लाभ जरूर मिलेगा। व्यस्त दिनचर्या के बीच आप परिवार के सदस्यों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे, जिससे घर के सदस्य नाराज हो सकते हैं। बच्चों के किसी काम की वजह से जीवनसाथी के साथ बहसबाजी हो सकती है, जिसकी वजह से कुछ दिन के लिए बोलचाल बंद रहेगी। आज किसी से भी धन का लेन-देन करने से बचें। किसी सरकारी काम करने के लिए आज काफी भाग दौड़ भी करनी पड़ सकती है। शाम का समय परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।
मीन राशि
संपत्ति संबंधी कोई विवाद चल रहा है तो वह आज सुलझता नजर आ रहा है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के सदस्यों से कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिसका आप काफी समय से इंतजार कर रहे थे। धार्मिक कार्यों के प्रति आज आस्था बढ़ती नजर आएगी, जिसमें आप कुछ धन भी खर्च करेंगे। नौकरी करने वाले आज अधिकारियों से वेतन वृद्धि को लेकर बातचीत कर सकते हैं। शाम का समय दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ बिताएंगे।