Accident

ROAD ACCIDENT : खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, 8 लोगों की मौत, एक घायल

Madhyapradesh

इंदौर / मध्य प्रदेश के इंदौर में बड़ा हादसा हो गया। यहां बुधवार रात फोरलेन पर तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए बेटमा के अस्पताल भेज गया है।

e0a487e0a482e0a4a6e0a58ce0a4b0e0a483 e0a4ace0a587e0a49fe0a4aee0a4be e0a495e0a587 e0a4aae0a4bee0a4b8 e0a485e0a49ce0a58de0a49ee0a4be Console Crptech

जानकारी के अनुसार घटना बेटमा थाना क्षेत्र अंतर्गत घाटाबिल्लोद हाइवे पर चंदन नगर ब्रिज के पास रात करीब 10.30 बजे की है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची गई। मृतकों के शव गाड़ी में फंस गए थे, जिन्हें ग्रामीणों की सहायता से बाहर निकाला गया। हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग गुना जिले के रहने वाले हैं। सभी अलीराजपुर के बोरी गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वापस लौटते समय हादसे का शिकार हो गए।

एएसपी इंदौर रुपेश द्विवेदी ने बताया कि रात फोरलेन पर तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में घुस गई। कार MP 43 BD 1005 में 9 लोग सवार थे। 8 लोगों की मौत की सूचना है। एक पुलिस कांस्टेबल जो गाड़ी चला रहा था उसकी भी मौत हो गई। वह गुना में पदस्थ था। कार की जिस गाड़ी से भिड़ंत हुई, वह वाहन मौके पर मौजूद नहीं है। ऐसा लगता है कि हादसे के बाद इस अज्ञात वाहन का चालक गाड़ी समेत फरार हो गया। सड़क हादसे की विस्तृत जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
शिल्पा शेट्टी ने कही कुछ अनकही बातें