Crime

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को सारागांव पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

 

 

 

जांजगीर चाम्पा / पीड़िता ने सारागांव थाना पहुच कर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई  कि योगेश मन्नेवार निवासी अमरूवा के द्वारा शादी करने का झांसा देकर  लगातार एक साल तक पीड़िता के साथ  शारीरीक शोषण करता रहा पीडिता द्वारा आरोपी को शादी करने कहने पर शादी करने से मुकर गया। पीडिता की रिपोर्ट पर थाना सारागांव में  धारा 376 भादवि कायम किया गया।

विवेचना के दौरान प्रकरण के आरोपी योगेश मन्नेवार उम्र 23 वर्ष  अमरुवा थाना सारागांव के विरूद्ध अपराध  सबूत पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सुरेश ध्रुव, एएसआई बारेठ, प्र.आ राजेश कोशले, आर आशुतोष कर्ष, लक्ष्मीनारायण कौशिक एवं महिला आर हेमलता राठौर का विशेष भुमिका रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button