छत्तीसगढ़

CHHATTISGARH NEWS : नक्सलियों ने डामर प्लांट को किया आग के हवाले, 14 वाहन जलकर राख ग्रामीणों में दहशत

Chhattisgarh Breaking News

दंतेवाड़ा /छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है नक्सलियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है नक्सलियों ने एक दर्जन से अधिक गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया है। सभी गाड़ियां निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी की है। नक्सलियों ने रविवार सोमवार की दरम्यानी रात बैलाडीला रोड पर आगजनी की इस घटना को अंजाम दिया है।

रात के अंधेरे में नक्सलियों ने भांसी डामर प्लांट को आग के हवाले कर दिया जिसमें प्लांट के साथ-साथ 14 वाहन भी जलकर राख हो गए। यह मामला भांसी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने डामर प्लांट को साथ- साथ 4 हाईवा, 2 शिफ्टर, 2 पानी टंकी, 1 मिक्सर मशीन, 1 एजाक्स, 1 पिकअप, 3 हाइड्रा और एक डीजल गाड़ी को आग के हवाले किया। वहीं आगजनी की वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सली पहाड़ की ओर भाग निकले। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत है।

Related Articles

Back to top button