Crime

CRIME NEWS : पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी को उतारा मौत के घाट

Murder

सीहोर / मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। जहां बुधनी में बिना किसी बात के पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला बुधनी के वार्ड क्रमांक 13 का है। जहां बीती रात अज्ञात कारणों के चलते राजेश ने अपनी पत्नी रेखा बाई की गर्दन में कुल्हाड़ी मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। कुल्हाड़ी की मार इतनी तेज थी की महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति राजेश को अभिरक्षा में लिया। और महिला के शव को पंचनामा बना कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले को लेकर फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों और आरोपी पति से पूछताछ कर रही है।

इस मामले में थाना प्रभारी बुधनी चैन सिंह रघुवंशी का कहना है कि पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह आरोपी मजदूरी करता है। पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी के बीच में अक्सर विवाद होता रहता था।

Related Articles

Back to top button