Accident

ROAD ACCIDENT NEWS : ट्रक और बस में टक्कर, 14 यात्रियों की मौत, 27 घायल

Accident News

असम के गोलाघाट से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां भीषण सड़क हादसे में 14 लोगों मौत हो गई। वहीं 27 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कई लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। दरअसल, ट्रक और बस में टक्कर हो गई। टक्कर इतना भयानक था कि गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। पुलिस घायलों को अस्पताल पहुंचा रही है। वही घटना स्थल पर जमा लग गया है

मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह असम के गोलाघाट जिले में ट्रक और यात्री बस की भीषण टक्कर हो गई हादसे 14 लोगों की मौत हो गई घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 37 पर डेरगांव में करीब सुबह 5 बजे हुई। लगभग 45 लोगो से भरी बस गोलाघाट से तिनसुकिया की ओर जा रही थी। तभी सामने से आ रहे कोयले से भरी ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई।टक्कर इतना भयानक था कि गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए हादसे में बस में सवार 14 यात्रियों की मौत हो गई जबकि 27 लोग घायल हो गए। हादसे की जानकारी के बाद गोलाघाट पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर सभी घायलों को जेएमसीएच में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले के जांच में जुट गई है।

 

Related Articles

Back to top button