Crime

CRIME NEWS : मस्जिद में मिली युवती की अर्ध नग्न लाश, पत्थर से कुचला चेहरा

Crime

उत्तरप्रदेश के आगरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां ताजमहल के पास मस्जिद परिसर में एक युवती की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। रविवार की दोपहर के समय जब नमाज के लिए लोग पहुंचे तो युवती की लाश देख कर सनसनी फैल गई। युवती के कपड़े फटे हुए थे। आशंका है कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद जांच शुरू कर दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

डीसीपी सूरज राय ने बताया कि यह घटना ताजमहल के पास नगला पैमा ताजगंज क्षेत्र के इबादतगाह की है। रविवार दोपहर करीब पौने तीन बजे जब लोग नमाज के लिए मस्जिद में पहुंचे तो यहां खून से लथपथ युवती का शव देखकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि युवती का शव अर्धनिर्वस्त्र अवस्था में था। युवती के चेहरे पर किसी भारी चीज से प्रहार किए जाने के निशान मिले हैं। युवती की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Back to top button