छत्तीसगढ़

CHHATTISGARH NEWS : भाजपा नेता अजय सिंह पार्टी से निष्कासित

Chhattisgarh

बीजापुर / छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले बड़ी खबर सामने आई है। जहां पर भाजपा नेता अजय सिंह को निष्कासित कर दिया गया है। इसके साथ ही भाजपा नेता पर पार्टी की छवि धूमिल करने को लेकर कार्यवाई की हैं। जानकारी के मुताबिक इस मामले पर प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा ने एक आदेश जारी किया है। इस आदेश में उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर कार्यवाई कार्य हुए नेता अजय सिंह को निष्कासित कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक इस भाजपा नेता पर एक आदिवासी समाज के युवक के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप लगे हैं। जिसके चलते प्रशासन ने अजय सिंह के खिलाफ कार्रवाई की है। इसके साथ ही इस सन्दर्भ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश पर उनके खिलाफ निष्कासन के आदेश जारी किए है।

भाजपा अध्यक्ष किरण देव सिंह ने बीजापुर जिला इकाई की अनुशंसा पर पार्टी के सदस्य अजय सिंह को निष्कासित कर दिया है। बता दें कि अजय सिंह, विस चुनाव से पहले ही कांग्रेस से भाजपा में आए थे। हाल ही में आदिवासी युवक के साथ दुर्व्यवहार और धमकी-चमकी के मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।

Related Articles

Back to top button