छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने समाज प्रतिनिधियों से की मुलाकात, समस्याएं सुनकर समाधान का दिया भरोसा

रायपुर। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान राज्य अतिथि गृह ‘पहुना’ में विभिन्न पिछड़ा वर्ग समाजों के प्रमुखों और प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं, मांगों और सुझावों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने समाज प्रतिनिधियों से सीधे संवाद करते हुए उनकी बातों को गंभीरता से सुना और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

1780818960 708e07cb88d7f78aba2d Console Crptech

बैठक में नेहरू राम निषाद, चंद्रकांती वर्मा, आर.एस. विश्वकर्मा तथा प्रफुल्ल विश्वकर्मा सहित पिछड़ा वर्ग के अंतर्गत आने वाले विभिन्न समाजों के प्रमुख और प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि पिछड़ा वर्ग समाजों के सर्वांगीण विकास, सामाजिक सशक्तिकरण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए आयोग पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक पहल और समाधान सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया।

बैठक में शिक्षा, रोजगार, सामाजिक उत्थान तथा शासन की कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। समाज प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और अपेक्षाओं से आयोग की अध्यक्ष को अवगत कराया।

आयोग अध्यक्ष ने सभी सुझावों को सकारात्मक रूप से लेते हुए संबंधित विषयों पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया और कहा कि पिछड़ा वर्ग समाजों के हितों की रक्षा एवं उनके विकास के लिए आयोग लगातार कार्य करता रहेगा।

Related Articles

Back to top button