छत्तीसगढ़

CHHATTISGARH NEWS : एक ही फंदे पर लटकी मिली युवक-युवती की लाश, जांच में जुटी पुलिस

Chhattisgarh

बलौदाबाजार / छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां युवक और युवती की लाश एक ही फंदे पर लटकी मिली है। आशंका जताई जा रही है कि प्रेमी जोड़े अलग-अलग समाज के थे और शादी नहीं होने के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया है। पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के दशरमा रोड का है।

जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान लेखराम साहू 20 वर्ष निवासी भाठापारा के मटिया और मनेश्वरी ध्रुव 19 वर्ष निवासी ग्राम पहन्दा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि, दोनों एक ही जगह पर ईंट भट्ठे में काम किया करते थे। जब रविवार सुबह राहगीर रास्ते से गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर पेड़ पर लटक रहे दोनों की लाश पर पड़ी। जिसके बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर उनके परिजन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में शव को नीचे उतरवाया गया। पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टरमॉर्टम के लिए भेजा गया।

परिजनों को थी प्रेम-प्रसंग की जानकारी सिटी कोतवाली प्रभारी अजय झा का कहना है कि, परिजनों का बयान लिया गया है। जिसमें दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। लेकिन उन्हें इस बात की भनक नहीं थी कि बच्चे इस तरह आत्मघाती कदम उठा सकते है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही असल वजह सामने आ पाएगी।

Related Articles

Back to top button