छत्तीसगढ़

CHHATTISGARH NEWS : डोंगरगढ़ मंदिर के स्क्रीन में अश्लील वीडियो चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh

डोंगरगढ़ / डोंगरगढ़ में माता मंदिर की सीढ़ियों लगाई गई एलईडी स्क्रीन में अश्लील वीडियो चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी रवि चंद्रिकापुरे मंदिर में ही जूता चप्पल काउंटर में काम करता था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर स्मार्ट टीवी से फोन को कनेक्ट कर दिया था।

दरअसल, 16.02.2024 शुक्रवार की शाम 05:40 बजे जब मंदिर परिसर में भक्तों की अच्छी खासी भीड़ थी। मंदिर में लगी एलईडी स्क्रीन पर चलती अश्लील वीडियो देखकर मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया। इसी बीच किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मंदिर ट्रस्ट ने स्थानीय थाने में एफआइआर दर्ज कराई थी। बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना डोंगरगढ़ में अपराध क्रमांक 90/2024धारा 292 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश वी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनंदगांव राहुल देव शर्मा व अनुविभागीय अधिकारी आशीष कुंजन के मार्गदर्शन पर तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना डोंगरगढ़ पुलिस एवं साइबर सेल राजनंदगांव की संयुक्त टीम गठित किया गया।

संयुक्त टीम के द्वारा मंदिर में लगे 100 से अधिक सीसीटीवी और 200 से अधिक मोबाइल नंबरों को खंगाला गया। विवेचना के दौरान कार्यालय के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में रवि चन्द्रिकापुरे नामक व्यक्ति को उपर मंदिर में लगे टीवी के पास संदिग्ध अवस्था में देखा गया।

उक्त व्यक्ति को कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि अपने फोन को स्मार्ट टीवी से स्किन कास्ट के माध्यम से कनेक्ट कर फोन में चल रहे अश्लील वीडियो को स्मार्ट टीवी में प्रसारित करना बताया आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Related Articles

Back to top button