Crime

CHHATTISGARH CRIME NEWS : बहन से अवैध संबंध, भाई ने दोस्त को उतारा मौत के घाट..

CRIME NEWS

रायपुर / राजधानी से लगे अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गिरोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बहन से अवैध संबंध के शक में आरोपी ने दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस से बचने के लिए शव को तालाब में फेंक दिया था।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक गिरधारी रात्रे 22 वर्ष चार दिसंबर से लापता था। परिजनों ने युवक की गुमशुदगी की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपी हेमलाल साहू को हिरासत में लेकर उससे कड़ाई से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपने दोस्त गिरधारी रात्रे की हत्या करने की बात कबूल कीआरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने जिसकी हत्या की है वह उसका दोस्त था। उसे शक था कि गिरधारी रात्रे का उसकी बहन के साथ अवैध संबंध था। इसी का बदला लेने के लिए चार दिसंबर को उसकी चाकू घोपकर हत्या करने के बाद उसके शव को एक तालाब में फेक दिया था। हत्या के चार दिनों बाद शव को पुलिस ने बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

Related Articles

Back to top button