छत्तीसगढ़

JANJGIR CHAMPA NEWS: लूट और जानलेवा हमलों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 नाबालिग समेत 8 आरोपी गिरफ्तार, ₹4 लाख से ज्यादा की जप्ती

जांजगीर–चांपा / जिले में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले बदमाशों के खिलाफ जांजगीर–चांपा पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। लगातार 06 अलग-अलग घटनाओं में 14 लोगों पर जानलेवा हमला और लूटपाट करने वाले एक संगठित गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए 02 नाबालिग और 06 आरोपियों और को गिरफ्तार किया है।

इन हमलों में 03 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज निजी अस्पतालों में जारी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से रॉड, डंडा, बेल्ट, मोटरसाइकिल, स्कूटी, मोबाइल फोन और नकदी सहित कुल ₹4,09,000 की संपत्ति जप्त की है।

SP के निर्देश पर बनी विशेष टीम, CCTV और साइबर तकनीक से हुई गिरफ्तारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर–चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने तत्काल विशेष टीम गठित कर सायबर थाना की तकनीकी सहायता एवं CCTV फुटेज विश्लेषण के निर्देश दिए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, एसडीओपी चांपा यदुमणि सिदार एवं एसडीओपी अकलतरा प्रदीप सोरी के मार्गदर्शन में थाना शिवरीनारायण, थाना पामगढ़ और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने संगठित रूप से वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया।

14 लोगों पर जानलेवा हमला, इलाके में फैलाई थी दहशत

थाना शिवरीनारायण क्षेत्र के घायल

  1. मुकेश राय सागर – ICU में भर्ती (बिलासपुर)
  2. अमन बंजारे – ICU में भर्ती (बिलासपुर)
  3. दीपक कुमार कश्यप – सिर में गंभीर चोट
  4. प्रशांत कश्यप
  5. अनिकेत राय सागर – सिर में चोट
  6. आर्यन – साधारण चोट
  7. सुमित बंजारे – साधारण चोट

थाना पामगढ़ क्षेत्र के घायल

  1. कैलाश दास मानिकपुरी
  2. बसंत दास मानिकपुरी
  3. शुभम यादव
  4. संजीव कुर्रे
  5. आशीष वानी
  6. सुखनंदन कश्यप
  7. लक्ष्मण यादव – हाथ फ्रैक्चर (गंभीर चोट)

गिरफ्तार आरोपी

  1. रामनाथ सबरिया (21) – राहौद
  2. निखिल टंडन (18) – राहौद
  3. मनीराम गोंड (19) – राहौद
  4. नरेश यादव (19) – राहौद
  5. रोशन टंडन (19) – शिवरीनारायण
  6. आयुष रात्रे (18) – पामगढ़
    साथ में 02 विधि से संघर्षरत बालक

जप्ती

  • स्टील रॉड – 04
  • डंडा – 02
  • बेल्ट – 01
  • KTM मोटरसाइकिल – 02
  • CD डिलक्स – 01
  • हीरो स्कूटी – 01
  • आरोपी मोबाइल – 07
  • लूटे गए मोबाइल – 03
  • नगद – ₹9,000
    कुल कीमत – ₹4,09,000

किन धाराओं में केस दर्ज

थाना शिवरीनारायण एवं थाना पामगढ़ में आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

वारदात का खौफनाक तरीका

आरोपी रात के अंधेरे में सुनसान रास्तों पर मोटरसाइकिल से घूमते, राहगीरों को रोककर सीधे सिर पर प्राणघातक हमला करते थे। हमले के बाद मोबाइल, नकदी और कीमती सामान लूटकर फरार हो जाते थे। लगातार एक के बाद एक हमलों से इलाके में दहशत का माहौल बना दिया गया था।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस बड़ी कार्रवाई में सायबर थाना, थाना शिवरीनारायण, थाना पामगढ़ सहित सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button