छत्तीसगढ़

JANJGIR CHAMPA NEWS: बहन से मोबाइल पर बात करने से नहीं माना युवक, प्रेमिका के भाई ने साथियों संग चाकू घोंपकर की हत्या, शव तालाब में फेंका

जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में मेला देखने आए युवक की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। मामले में एक नाबालिग सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, घटना में प्रयुक्त एक चाकू भी बरामद किया गया है।

जांजगीर-चांपा: जिले के राहौद चौकी अंतर्गत ग्राम धरदेई में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बहन से मोबाइल पर बातचीत बंद करने की चेतावनी के बावजूद युवक के नहीं मानने पर प्रेमिका के भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी चाकू घोंपकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपियों ने शव को तालाब में फेंक दिया।

पुलिस के अनुसार 11 फरवरी की रात पुरेना तालाब में एक युवक का शव मिला था। जांच में मृतक की पहचान राहुल चौहान निवासी दर्रा, थाना भटगांव, जिला सारंगढ़ के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि राहुल 11 फरवरी को शिवरीनारायण मेला घूमने गया था और वहां से अपनी मौसी के घर ग्राम धरदेई आया हुआ था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय कुमार पांडेय (IPS) ने विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं एसडीओपी चांपा यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए एक नाबालिग को हिरासत में लिया।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि मनीष चौहान की बहन से मोबाइल पर बातचीत को लेकर आपसी रंजिश थी। लड़की के भाई ने उसे कई बार मना किया, लेकिन जब वह नहीं माना तो उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर साजिश रची। 11 फरवरी की शाम युवक को तालाब के पास बुलाया गया और चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को तालाब में फेंककर सभी आरोपी फरार हो गए।

पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। इलाके में इस घटना से सनसनी फैल गई है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. मनीष चौहान (मास्टरमाइंड)
  2. राजवीर आदिले
  3. शाहिल सूर्यवंशी

Related Articles

Back to top button