Crimeछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH CRIME NEWS : अवैध संबंध के शक में देवर ने भाभी को कुल्हाड़ी से वारकर उतारा मौत के घाट

Chhattisgarh Crime News

गरियाबंद / जिले के छुरा से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां देवर ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वारकर अपनी भाभी को मौत के घाट उतार दिया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। छुरा थाना क्षेत्र के ग्राम कचराली की घटनापरिजनो के बताये अनुसार मृतक महिला सतरूपा निषाद का गांव के किसी व्यक्ति के साथ अवैध संबंध चल रहा था। जिसका पता देवर हेमनारायण निषाद को चल गया था, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी होती रहती थी। कल शाम को दोनों का झगड़ा हुआ जिसके बाद हेमनारायण निषाद ने घर मे रखी कुल्हाड़ी से अपनी भाभी पर ताबड़तोड़ वार किया जिससे उसकी भाभी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही छुरा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा कर पुलिस पूरे घटना की जांच में जुट गई है।

 

Related Articles

Back to top button