छत्तीसगढ़

CHHATTISGARH CRIME NEWS : मेला देखकर घर लौट रही युवती के साथ गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh

कोंडागांव / छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से गैंगरेप की खबर सामने आई है। यहां मेला देखकर घर लौट रही युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  मामल थाना अनंतपुर क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार बड़ेसोहगा गांव में वार्षिक मेला लगा था। 6 जून को युवती अपने सहेलियों के साथ करीबन 10 बजे नाटक देखने गई थी। नाटक देखकर तड़के सुबह करीब 3 बजे वापस घर आ रही थी। इसी दौरान रास्ते में छोटे सोहंगा निवासी दुगला नाग, कृष्णा पोयाम और धनसिंह मंडावी खड़े थे। तीनो ने युवती को रोक लिया डरा धमकाकर उसके साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button