जांजगीर चाम्पा

JANJGIR CHAMPA : शिवरीनारायण मेला बजार से भारी मात्रा में डरावना मुखौटा पुलिस ने किया जप्त

Janjgir Champa

जांजगीर-चांपा / सुरक्षा दृष्टि को ध्यान में रखते हुए जांजगीर-चांपा पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में शिवरीनारायण मेला बजार से भारी मात्रा में बनावटी डरावना मुखौटा जप्त किया गया।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार थाना शिवरीनारायण पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि शिवरीनारायण मेला बजार में दुकानो में विभिन्न प्रकार के डरावना मुखौटा की बिक्री की जा रही है, जिसे पहन कर लोगो को डराया जा सकता है। कि सूचना पर मौके पर जाकर रेड कार्यवाही किया। दुकानों से लगभग 1000 नग डरावना मुखौटा को जप्त किया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना शिवरीनारायण पुलिस का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button