Crime

CHHATTISGARH CRIME NEWS : छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, बोरी में भरकर कुए में फेंका शव

Chhattisgarh

राजनांदगांव / छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में संपत्ति विवाद पर छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को बोरे में भरकर कुंए में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी भाई को हिरासत में ले लिया है। यह पूरा मामला घुमका थाना क्षेत्र के बिजेतला गांव का है।

मिली जानकारी के अनुसार, बालमुकुंद और उसके भाई वेद प्रकाश के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। इसके अलावा वेद प्रकाश कुछ गैरकानूनी कार्यों में भी शामिल था, जिसे लेकर दोनों भाई के बीच विवाद होते रहता था। इसी विवाद में बुधवार-गुरुवार के दरमियानी रात बालमुकुंद ने रात में सो रहे अपने बड़े भाई पर टंगिया से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

पकड़े जाने के डर से शव को छिपाने बोरे में भरकर गांव के ही खेत के कुएं में फेंक दिया था। वहीं शनिवार की शाम गांव में रहने वाले किसान होरी लाल का बेटा अपने खेत गया था। खेत में मौजूद उनके कुंए से तेज दुर्गंध आ रही थी, कुंए में देखने पर बोरी में कुछ बंधा हुआ देखा। शव को दो अलग-अलग बोरियों में बांधकर फेंका गया था। इसके बाद ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी।

खेत मालिक की सूचना पर मौके पर पहुंची घुमका पुलिस थाना की टीम ने बोरे को बाहर निकाला, जिसमें एक युवक की लाश निकली। ग्रामीणों से पूछताछ करने पर लाश की शिनाख्त गांव में ही रहने वाले 27 वर्षीय वेद प्रकाश निर्मलकर के रूप में हुई। शव 2 से 3 दिन पुराना था। घुमका पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button