Crime

PRAYAGRAJ CRIME NEWS : भाभी से झगड़ा होने पर बुआ ने मासूम भतीजों को पीट-पीटकर उतार दिया मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस

Crime

उत्तरप्रदेश के प्रयागराज से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मेजा थाना क्षेत्र के हरगढ़ गांव में भाभी से झगड़े होने पर गुस्साई बुआ ने अपने भाई के दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी। बुआ ने दोनों बच्चों पर पटरी से वार किया। इससे दोनों बच्चे लहूलुहान हो गये। अस्पताल में उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। यह घटना मंगलवार रात की है। बताया जा रहा है कि आरोपी बुआ मानसिक रूप से विक्षिप्त है।

मिली जानकारी के अनुसार हरगढ़ गांव का संजय कुछ दिन पहले मजदूरी करने मुंबई गया था। मंगलवार की रात उसकी बहन पूजा और पत्नी पार्वती के बीच कुछ विवाद हो गया। इससे नाराज पूजा ने संजय के दोनों बेटों लकी 5 वर्ष और अवि 3 वर्ष के सिर पर पटरी से वार कर दिया। जानकारी मिलने पर परिजन बच्चों के अस्पताल लेकर पहुँचे।

जहां इलाज के दौरान दोनों बच्चों की मौत हो गई। परिजन मृतक बच्चों को लेकर वापस घर आये। बच्चों के पिता संजय मुंबई में मजदूरी करने गया था जानकारी पाकर वापस घर आ रहा है।

मामले में पुलिस ने बताया कि पूजा (35) की मानसिक हालत ठीक नही है। कई सालों से वह मानसिक रूप से बीमार है। घटना को अंजाम देने के बाद वह भाग निकली उसके इस हरकत से हर कोई स्तब्ध है। फिलहाल भतीजों की हत्या करने वाली बुआ फरार है। अपराध दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button