छत्तीसगढ़

आधी रात कलेक्टर का औचक निरीक्षण, अवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्रवाई

बरपालीकला के पास 150 कट्टी धान से भरा माजदा पकड़ा गया, वाहन नगरदा थाना सुपुर्द

सक्ती / जिले में धान खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर अमृत विकास तोपनो स्वयं आधी रात धान खरीदी केंद्रों के निरीक्षण पर निकले। इस दौरान प्रशासन की सतर्कता के चलते अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया।

निरीक्षण के दौरान बरपालीकला के निकट कोरबा रोड पर अवैध रूप से धान का परिवहन करते हुए 150 कट्टी धान से भरा एक माजदा वाहन पकड़ा गया। कार्रवाई करते हुए वाहन को नगरदा थाना में सुपुर्द किया गया है तथा मामले की जांच जारी है।

कलेक्टर के इस औचक निरीक्षण से जिले में सक्रिय कोचियों, बिचौलियों एवं अवैध परिवहन करने वालों में भय का माहौल है। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट कर दिया गया है कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, भ्रष्टाचार या अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

24 घंटे पैनी नजर, दिन-रात फील्ड में अधिकारी

धान खरीदी कार्य पर जिला प्रशासन की 24 घंटे कड़ी निगरानी बनी हुई है। कलेक्टर के साथ-साथ सीईओ जिला पंचायत एवं अन्य नोडल अधिकारी लगातार फील्ड में रहकर निरीक्षण कर रहे हैं।

कलेक्टर के निर्देशन में जिलेभर में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध त्वरित एवं सख्त कार्रवाई की जा रही है, जिससे शासन की जीरो टॉलरेंस नीति को सख्ती से लागू किया जा सके।

Related Articles

Back to top button