Crime

CHHATTISGARH CRIME NEWS : 2 करोड़ 76 लाख का गांजा जप्त, ट्रक में चावल के नीचे छुपा कर ले जा रहे थे गांजा

Chhattisgarh News

महासमुंद / जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। पिथौरा पुलिस और सायबर सेल ने नेशनल हाईवे 53 पर गांजे से भरे ट्रक को जब्त किया है। पुलिस ने ट्रक से 517 किलो गांजा बरामद किया है जिसकी कीमत 2 करोड़ 76 लाख रुपये आंकी गई है।

जानकारी के अनुसार पिथौरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की ट्रक क्रमांक CG 04 JC 2783 में भारी मात्रा में गांजे की तस्करी की जा रही है, जिसके बाद मुखबिर की निशानदेही पर पुलिस ने तस्करों को पकड़ने के लिए नेशनल हाइवे 53 टप्पा सेवईया के पास घेराबंदी की थी, इसी दौरान तस्करों को पुलिस की घेराबंदी के बारे में भनक लग गयी। जिसके बाद ट्रक का ड्राइवर और उसका साथी ट्रक हाइवे पर मौजूद एक ढाबे के पास छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस के मुताबिक तस्कर ट्रक में खंडा चावल के नीचे गांजा छुपाकर ले जा रहे थे। मामले में पिथौरा पुलिस अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button