छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई थानों में बदले प्रभारी, देखें लिस्ट

जांजगीर-चांपा पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 25 अधिकारियों/कर्मचारियों का तबादला

जांजगीर-चांपा / पुलिस अधीक्षक कार्यालय जांजगीर-चांपा द्वारा जिले में प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के आदेश पर 25 निरीक्षक, उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक एवं आरक्षकों का स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार कई थाना प्रभारियों को इधर-उधर किया गया है, वहीं कुछ अधिकारियों को रक्षित केंद्र, यातायात शाखा, पुलिस सहायता केंद्र एवं पुलिस कंट्रोल रूम में नई पदस्थापना दी गई है। यह तबादले प्रशासनिक आवश्यकता एवं कार्यहित को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं।

तबादला आदेश के तहत थाना जांजगीर, चांपा, नवागढ़, बलौदा, शिवरीनारायण, सारागांव सहित अन्य थाना क्षेत्रों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस विभाग के इस कदम से जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की उम्मीद जताई जा रही है।

देखें लिस्ट

Related Articles

Back to top button