JANJGIR CHAMPA CRIME NEWS : घर मे घुसकर महिला पर जानलेवा हमला कर लूटपाट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा / चांपा थाना क्षेत्र के शंकर नगर में महिला पर धारदार हथियार से हमला कर लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में दो युवक और एक नाबालिग शामिल है। पुलिस की संयुक्त टीम ने लूटे गए आभूषणों को भी बरामद कर लिया है।
कैसे हुआ मामला?
प्रार्थी प्रकाश देवांगन, निवासी बस स्टैंड के सामने, शंकर नगर चांपा ने 10 दिसंबर 2025 को थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई।
उन्होंने बताया कि वे छठी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सामान लेने बाजार गए थे। इस दौरान उनकी मां कमरे में तैयार हो रही थीं।
शाम करीब 6:37 बजे, तीन युवक घर का दरवाजा खोलकर अंदर घुस गए और महिला पर धारदार लोहे के हथियार से सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। चोट लगने से महिला जमीन पर गिर गई। इसके बाद आरोपियों ने गला दबाया और पहने हुए मंगलसूत्र व कान के टॉप्स लूटकर भाग निकले। प्रार्थी की सूचना पर थाना चांपा में हत्या का प्रयास और लूट का मामला दर्ज किया गया।
फौरन हरकत में आई पुलिस – संयुक्त टीम गठित
मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और एसडीओपी चांपा यदुमणी सिदार को दी गई। अधिकारियों ने तुरंत थाना चांपा और साइबर सेल की संयुक्त टीम बनाई और जांच शुरू की।
संदेही निखिल पांडेय पकड़ा गया, खुला पूरा मामला
जांच में पीड़िता तथा आसपास के लोगों से पूछताछ पर निखिल पांडेय का नाम सामने आया। सूचना पर पुलिस टीम ने शंकर नगर में घेराबंदी कर निखिल को गिरफ्तार किया। पहले वह पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन बारीकी से पूछताछ पर उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बताया कि यह वारदात उसने अरुण राजपूत (19 वर्ष) और एक नाबालिग साथी के साथ मिलकर की थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों अन्य आरोपियों को भी अलग–अलग स्थानों से पकड़ लिया।
क्या-क्या बरामद हुआ?
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मंगलसूत्र एक जोड़ी कान का टॉप्स बरामद कर जब्त कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
1️⃣ निखिल पांडेय, पिता लोचन प्रसाद पांडेय
उम्र 24 वर्ष, निवासी शंकर नगर, चांपा
2️⃣ अरुण राजपूत, पिता जगन्नाथ राजपूत
उम्र 19 वर्ष, निवासी शंकर नगर, चांपा
3️⃣ एक नाबालिग आरोपी





