Accident

JABALPUR NEWS : पुलिया से 20 फिट नीचे गिरा हार्वेस्टर, तीन की मौत, एक घायल

जबलपुर-कुंडम बघराजी मार्ग के करनपुरा में एक हार्वेस्टर पुलिया से नीचे गिर गया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। इस घटना में एक व्यक्ति हार्वेस्टर के नीचे दब गया था जिसे किसी तरह रेस्क्यू करके निकाला गया। वह गंभीर रूप से घायल है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Madhyapradesh

जबलपुर / मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले  से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां करनपुरा गांव के पास एक हार्वेस्टर पुल के नीचे गिर गया। इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हरियाणा के रहने वाले चार लोग जबलपुर से बघराजी गांव के लिए निकले थे। यह पूरी घटना कुंडम थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, हरियाणा निवासी चार लोग हार्वेस्टर से जबलपुर से बघराजी गांव के लिए निकले थे। जहां करनपुरा गांव के पास हार्वेस्टर पुल के नीचे गिर गया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत और बचाव कर शुरू किया। मौके पर क्रेन, JCB और हाइड्रा की मदद से पुल से नीचे गिरे हार्वेस्टर को निकालने का काम किया जा रहा है। पुलिस हार्वेस्टर को उलट-पुलट कर यह सुनिश्चित कर रही है कि उसके नीचे कोई और व्यक्ति तो नहीं दबा हुआ है।

हार्वेस्टर पलटने से एक व्यक्ति सुखवीर सिंह पिता चतरा सिंह, उम्र 50 वर्ष, निवासी श्याम गढ करनाल को जीवित निकालकर इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया। वहीं अजय सिंह पिता सुख वीर सिंह  25 वर्ष, निवासी श्यामगढ़, करनाल, पप्पू सिंह 25 वर्ष निवासी- श्यामगढ़, करनाल , खूब सिंह, 30 वर्ष निवासी- बीना की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button