छत्तीसगढ़

CHHATTISGARH NEWS : जिला पंचायत CEO के सुरक्षाकर्मी ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

Chhattisgarh

कवर्धा / जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल के सुरक्षाकर्मी कृष्ण कुमार साहू ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। कृष्ण कुमार साहू 6वीं बटालियन (CAF) के जवान थे। घटना आज सुबह की बताई जा रही है। जवान बीते एक साल से CEO संदीप अग्रवाल के पास ड्यूटी में था। वह सीईओ बंगले में रहता था। घटना की जानकारी के बाद मौके पर कवर्धा सिटी कोतवाली पुलिस पहुंची हुई है। शव को पीएम के लिए न भेज दिया गया है।

आत्महत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस द्वारा जवान के मोबाइल फोन की डिटेल्स निकाली जा रही है। जवान बिलासपुर जिले का रहने वाला है। परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है।

बताया जा रहा है कि मृतक ने रात में ही सर्विस गन से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। इसकी जानकारी तब हुई जब मृतक ड्यूटी पर नहीं पहुंचा तब उसे बुलाने गई महिला कर्मचारी ने देखा की कमरे में जवान अपने बेड पर खून से लथपथ पड़ा हुआ है। उसके पास ही गन रखी थी।

इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे को सील कर जांच प्रारंभ कर दी है। वहीं पुलिस ने जांच के लिए फॉरेंसिक एक्सपट्र्स को बुलाया है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी खुदकुशी की असल जानकारी नहीं पता चल पाई है।

 

Related Articles

Back to top button