सक्ती

SAKTI NEWS : पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ, पास्को एक्ट का आरोपी

Chhattisgarh

सक्ती / जिले के थाना डभरा क्षेत्र एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां पुलिस की हिरासत से नाबालिग से दुष्कर्म और पास्को एक्ट का आरोपी चकमा देकर फरार हो गया। बताया जा रहा है पुलिस गाड़ी में पेट्रोल भराते समय आरोपी मौका देखकर भाग निकला। मामला फगुरम चौकी का बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक कुरदा निवासी संजय जांगड़े के खिलाफ धारा 363, 366, 376, (2)n IPC 4, 6 पॉक्सो एक्ट लगा है। जिसे पुलिस शुक्रवार को गिरफ्तार कर थाने ला रही थी इसी दौरान आरोपी संजय जांगड़े पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी के भागने की खबर लगते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और इलाके की नाकेबंदी कर आरोपी की तलाश शुरु की गई। पुलिस के गिरफ्त से आरोपी का भागते हुए घोघरी के सावित्री पेट्रोल पंप के सीसीटीवी में कैद हो गया था। हालांकि डेढ़ घंटे तलाश करने के बाद उसे पुलिस ने दुबारा पकड़ लिया।

दुष्कर्म जैसे गंभीर मामले के आरोपी का इस तरह पुलिस की हिरासत से फरार होना पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। साथ ही वहां मौजूद पुलिस जवानों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे है।

 

Related Articles

Back to top button