Crime

CHHATTISGARH CRIME NEWS : चॉकलेट का लालच देकर KG2 की बच्ची से चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh

दुर्ग / जिले से रिश्ते को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। जहां उतई थाना क्षेत्र के मचादुंर चौकी के पास एक 22 साल के लड़के ने अपनी 6 साल की बहन के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस घटना का पता तब चला जब बच्ची ने इस बारे में अपनी मां को बताया तो जिसके बाद उसके माता-पिता ने मचादुंर पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

image 8 Console Crptech

जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उतई थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है पीड़िता आरोपी की चचेरी बहन है। वह KG-2 में पढ़ती है। आरोपी उसे अक्सर खिलाने के बहाने खेतों या आसपास के इलाकों में घुमाने के लिए ले जाता था। वह 5-6 दिन पहले लड़की से मिलने उसके घर गया था। जब वहां कोई नहीं था तो उसने उसे चॉकलेट का लालच दिया और उसके साथ बलात्कार किया। जब बच्चे की मां घर आई तो बच्ची रोने लगी मां ने पूछा तो उसने बताया कि उसके प्राइवेट पार्ट में दर्द होता है।

जब उसकी मां ने उसे कमरे में लाकर देखा तो उसके शरीर से खून बह रहा था। जब मां ने पूछा कि ऐसा कैसे हुआ तो बच्ची रोते हुए कहने लगी कि भाई ने उसके साथ ऐसा किया है। इसके बाद मां और पिता ने आरोपी के घर जाकर इस मुद्दे पर विवाद किया। आरोपी पहले भी बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश कर चुका है। बच्ची ने बताया कि 6 महीने पहले भी वो उसे चॉकलेट खिलाने के बहाने खेत की तरफ ले गया था। बच्ची के माता-पिता किसान हैं, इसलिए आरोपी ने कहा था कि वो खेत में उसे उसके मां-बाप से मिलवाएगा।

images 2024 02 17T164602.558 Console Crptech

इसके बाद उसने बच्ची को सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ रेप की कोशिश की, लेकिन जब बच्ची बहुत रोने लगी, तो उसे छोड़ दिया। उसने बच्ची को प्यार से मनाया और किसी को नहीं बताने पर चॉकलेट देने का लालच दिया। इस वजह से बच्ची ने किसी को घटना की जानकारी नहीं दी थी।

Related Articles

Back to top button
शिल्पा शेट्टी ने कही कुछ अनकही बातें