CHHATTISGARH NEWS : महिला ने एक साथ चार बच्चे को दिया जन्म, खूब हो रही चर्चा

एक साथ चार बच्चों का जन्म
धमतरी / छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। इनमें तीन लड़की और 1 लड़का है। निर्धारित समय से पहले 7 महीने में ही डिलवरी हुई। प्रसूता नगरी ब्लॉक के कौहाबाहरा की रहने वाली है। डॉक्टर्स ने कहा कि, मां और सभी बच्चे स्वस्थ हैं।
डॉक्टरों के मुताबिक, महिला ने निर्धारित समय से पहले 7 महीने में ही डिलीवरी हो गई। चारों शिशुओं काे अस्पताल के स्पेशल न्यूबोर्न केयर यूनिट (SNCU) में सी-पैप मशीन में रखा गया है। अस्पताल में बच्चों की अच्छी तरह से देखभाल हो रही है।। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष अग्रवाल ने बताया कि जन्म के समय नवजात शिशुओं का वजन क्रमशः 1 किलो 500 ग्राम, 1 किलो 300 ग्राम, 1 किलो 100 ग्राम और चौथा था 900 ग्राम था।
डॉ. रोशन उपाध्याय, लेप्रोस्कोपिक सर्जन ने बताया, एक महिला द्वारा एक साथ 4 बच्चों को जन्म देना एक दुर्लभ घटना है, जो आमतौर पर प्राकृतिक रूप से नहीं होती है, बल्कि मेडिकल इंटरवेंशन या अन्य कारणों से हो सकती है, जैसे कि इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) या मल्टीपल प्रेगनेंसी।
बताया जा रहा है कि, पहला बच्चा 1 किलो 500 ग्राम, दूसरा बच्चा 1 किलो 300 ग्राम, तीसरा बच्चा 1 किलो 100 ग्राम और चौथा बच्चा 900 ग्राम का है। धमतरी के एक निजी अस्पताल में डिलीवरी हुई है। वहीं इस खबर की चर्चा पुरे इलाके में हो रही है।