छत्तीसगढ़

CHHATTISGARH : उल्टा तिरंगा लगे वाहन में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर और एसपी

तिरंगे का अपमान

कोरबा / छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के दौरान एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने प्रशासन की कार्यप्रणाली और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 15 अगस्त की तैयारियों का जायजा लेने के लिए कोरबा जिले के एसपी सिद्धार्थ तिवारी और कलेक्टर अजीत वसंत सीडल ग्राउंड पहुंचे थे। इस दौरान एसपी की आधिकारिक गाड़ी के आगे लगे तिरंगे ने सबका ध्यान खींच लिया. क्योंकि राष्ट्रीय ध्वज उल्टा लगा हुआ था। यह देश के झंडे का अपमान है।

उल्टे तिरंगे को देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। राष्ट्रीय ध्वज का इस तरह प्रदर्शित होना न केवल भारत के ध्वज संहिता का उल्लंघन है, बल्कि यह देश के सम्मान के साथ खिलवाड़ भी माना जाता है। तिरंगा, भारत की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता का प्रतीक है, और उसका सही ढंग से प्रदर्शन करना हर नागरिक और सरकारी अधिकारी का कर्तव्य है।

अब सवाल उठ रहे क्या अधिकारी और पुलिसकर्मी देश के झंडे का सम्मान नहीं करते हैं? क्या यह झंडा सिर्फ तिरंगा यात्रा तक ही सीमित है? यह एक गंभीर मुद्दा है और इसकी जांच होनी चाहिए। इस घटना ने देश के नागरिकों को आश्चर्यचकित कर दिया है और लोगों में काफी आक्रोश है।

जांच और कार्रवाई की मांग
इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। नागरिकों ने प्रशासन से तत्काल जांच और जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कई लोगों ने कहा कि यह मामला राष्ट्रीय गरिमा से जुड़ा है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

Related Articles

Back to top button