एजुकेशन

बी.एड. एवं डी.एल.एड. (दूरवर्ती) पाठ्यक्रम 2026–27 प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

रायपुर, 01 अप्रैल 2026: राज्य विश्वविद्यालय ने सत्र 2026–27 के लिए द्विवर्षीय बी.एड. एवं डी.एल.एड. (दूरवर्ती) पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु प्री. बी.एड. और प्री. डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन 25 मार्च 2026 से 12 जून 2026 (रात्रि 12 बजे तक) कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • आवेदन संशोधन: 13 से 15 जून 2026 (शुल्क ₹100)
  • प्रवेश पत्र डाउनलोड: 23 जून 2026 से
  • परीक्षा तिथि (संभावित): 28 जून 2026
  • मॉडल उत्तर जारी: 29 जून 2026
  • दावा-आपत्ति: 29 जून से 03 जुलाई 2026 तक
  • अनंतिम परिणाम: 10 जुलाई 2026 (संभावित)
  • अनंतिम सूची पर आपत्तियां: 10 से 12 जुलाई 2026
  • अंतिम प्रावीण्यता सूची: 21 जुलाई 2026 (संभावित)

आवश्यक निर्देश

  • आवेदन से पहले संबंधित नियम एवं दिशा-निर्देश सावधानीपूर्वक पढ़ें।
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र में सभी विवरण सही एवं स्पष्ट रूप से भरें।
  • यह आवेदन पत्र काउंसलिंग पंजीयन के लिए भी मान्य होगा; अलग काउंसलिंग फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं।
  • परीक्षा परिणाम और काउंसलिंग प्रक्रिया की जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।
  • दावा-आपत्ति केवल निर्धारित तिथि एवं समय के भीतर edu.pssou@gmail.com पर ईमेल के माध्यम से स्वीकार की जाएगी।

वेबसाइट्स:

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम जानकारी और संभावित तिथियों में किसी भी परिवर्तन के लिए नियमित रूप से विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट देखें।

Related Articles

Back to top button