
रायपुर / अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (All India Congress Committee) के ओबीसी विभाग ने छत्तीसगढ़ में संगठन विस्तार करते हुए जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी की है। प्रदेश के 33 जिलों में शहर और ग्रामीण इकाइयों को मिलाकर कुल 39 नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति आदेश ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष Dr. Anil Jaihind की ओर से जारी किया गया।
रायपुर और आसपास के जिलों में ये बने अध्यक्ष
नई सूची के अनुसार Raipur शहर से लक्ष्मण सेन और रायपुर ग्रामीण से मुकेश साहू को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
बलौदाबाजार शहर से गणेश शंकर साहू और ग्रामीण इकाई से घनश्याम पटेल को जिम्मेदारी दी गई है। गरियाबंद से गजेंद्र साहू, महासमुंद ग्रामीण से कुनाल चंद्राकर, धमतरी शहर से प्रमोद सिन्हा और धमतरी ग्रामीण से लखेश्वर साहू को भी संगठन में अहम भूमिका मिली है।
दुर्ग संभाग में कई नए चेहरे
दुर्ग शहर से शिशिरकांत कसार और दुर्ग ग्रामीण से संतोष देशमुख को अध्यक्ष बनाया गया है।
राजनांदगांव शहर से सचिन दुरहटे और ग्रामीण क्षेत्र से रोशन साहू को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अन्य जिलों में भी नियुक्तियां
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से भैयाराम यदु, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से पुरुषोत्तम वर्मा, कांकेर से सुखचंद प्रजापति, जांजगीर-चांपा शहर से लोकेश राठौर और ग्रामीण से भविष्य चंद्राकर, बिलासपुर ग्रामीण से सुनील साहू को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
इसके अलावा मुंगेली से अभिलाष जायसवाल, कोरबा शहर से गजानंद साहू, कोरबा ग्रामीण से राजेश मानिकपुरी, रायगढ़ शहर से कन्हैया पटेल और रायगढ़ ग्रामीण से बबलू साहू को भी संगठन की जिम्मेदारी मिली है।
सरगुजा संभाग में भी संगठन मजबूत
सारंगढ़-बिलाईगढ़ से मितेंद्र यादव, जशपुर से चंद्रदीप यादव, सरगुजा से ईश्वर सोनी, सूरजपुर शहर से प्रदीप साहू और ग्रामीण क्षेत्र से राम कृपाल साहू को नियुक्त किया गया है।
बलरामपुर से अनिल कुशवाहा, कोरिया से रामकृष्ण साहू और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से मनोज साहू को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
कांग्रेस संगठन की इस नई नियुक्ति सूची को आगामी चुनावी रणनीति और ओबीसी वर्ग में संगठन मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
देखें सूची








