जांजगीर में 10 सितंबर को रोजगार मेला, 190 पदों पर भर्ती का मौका

जांजगीर में 10 सितंबर 2026 को रोजगार मेला आयोजित होगा। 190 पदों पर भर्ती का अवसर, 10वीं से इंजीनियरिंग तक के युवाओं के लिए मौका। जानें समय, स्थान और जरूरी दस्तावेज।
जांजगीर-चांपा, 7 सितंबर 2026। जिले के युवाओं के लिए रोजगार पाने का अच्छा अवसर है। जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर द्वारा 10 सितंबर, गुरुवार को शासकीय आईटीआई जांजगीर में एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। मेला सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा।
इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की तीन कंपनियां शामिल होंगी और अलग-अलग पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। कुल 190 पदों पर युवाओं को अवसर मिलने की जानकारी दी गई है।
कैरियर ट्री चेन्नई द्वारा ट्रेनी के 150 पद, चैतन्य फाइनेंस इंडिया लिमिटेड रायगढ़ द्वारा कस्टमर रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव के 20 पद तथा भारतीय जीवन बीमा निगम नैला द्वारा बीमा सखी के 20 पदों पर भर्ती की जाएगी।
पदों के अनुसार अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग या बीई निर्धारित है। चयनित उम्मीदवारों को 12 हजार से 29 हजार रुपये तक वेतन और अन्य निर्धारित भत्ते मिलेंगे।
चयन के बाद कार्यक्षेत्र जांजगीर, सक्ती, डभरा के अलावा चेन्नई और अन्य स्थानों पर हो सकता है।
रोजगार मेले में शामिल होने वाले युवाओं को अपने शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्रों तथा जिला रोजगार कार्यालय के रोजगार पंजीयन कार्ड के साथ निर्धारित समय पर पहुंचना होगा।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर-चांपा या सक्ती से संपर्क कर सकते हैं।




