Crime

CRIME NEWS : सरकारी स्कूल की 11वी की छात्रा से दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी शिक्षक फरार

Crime News

राजस्थान से एक सनसनीखेज खबर सामने आई हैं। यहां बाड़मेर में सरकारी स्कूल के शिक्षक पर 11वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म करने और हत्या करने का आरोप लगा है। जिले के बाखासर थाना इलाके में रविवार को छात्रा का शव पानी टंकी में मिला था। रविवार को शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। सोमवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।

चौहटन पुलिस अधिकारी ने बताया कि नाबालिग स्कूली छात्रा के परिजनों ने छात्रा के टीचर प्रहलाद राम उम्र 30 वर्ष पर दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाया है। बाखासर थाना इलाके के एक गांव में रहने वाले परिजन ने रिपोर्ट में बताया कि घटना के समय परीजन किसी शादी समारोह में गए हुए थे और घर पर छात्रा की दादी और उसका छोटा भाई ही थे घटना शनिवार रात की बताई जा रही है।

बताया जाता है कि आरोपी शिक्षक प्रहलाद स्कूल में भी छात्रा से छेड़छाड़ करता था और घटना वाले दिन जब उसे पता चला कि घर में कोई नहीं है तो वह रात को 12:00 बजे घर में घुस आया और छात्रा को डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोपी शिक्षक ने इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी लेकिन छात्रा द्वारा इसका विरोध किया और उसकी कृत्य की जानकारी परिजनों को देने की बात कही तो शिक्षक प्रहलाद ने पीड़ित छात्रा की हत्या कर दी और उसके लाश को पानी की टंकी में फेंक दिया।

जब छात्रा नहीं मिली तो उसकी तलाश की गई जिसके बाद उसकी लाश पानी के टंकी में मिली। घटना की सूचना मिलने पर चौहटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पानी की टंकी से निकाल कर अस्पताल क में रखवाया जिसका आज पोस्टमार्टम किया गया।

बताया जा रहा है कि इस संबंध में शंका होने पर आरोपी शिक्षक प्रहलाद से फोन पर बात की गई तो उसने अपना अपराध स्वीकार करते हुए कहा कि शराब के नशे में उससे यह घटना घटित हो गई पुलिस ने पॉस्को और हत्या का मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

 

Related Articles

Back to top button