Crimeछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH CRIME NEWS : शौच के लिए गई विधवा महिला के साथ गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

Crime

कोरबा / जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां विधवा महिला के साथ समूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि महिला शौच के लिए निकली थी। दो बदमाशों ने पहले महिला को किडनैप किया। फिर बाइक पर बैठाकर जंगल की तरफ ले गए, जहां डरा-धमकाकर गैंगरेप किया। ग्रामीणों को आते देखकर दोनों मौके से भाग निकले। पूरा मामला रजगामार पुलिस चौकी क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक 56 वर्ष की विधवा महिला शुक्रवार की रात करीब 10.30 बजे शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान सोहन और राम किशन रास्ते में मिले। दोनों युवकों ने अधेड़ महिला को अपने साथ चलने को कहा। महिला के विरोध करने पर जबरन बाइक पर बैठा लिया, और अपने साथ छछान झोरखी जंगल के ऊपर सागौन बाड़ी ले गए, जहां युवकों ने बारी-बारी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

महिला की चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के कुछ लोग आने लगे। लोगों को आते देखकर दोनों आरोपी मौके से भाग निकले। वहीं गांव के लोगों को पीड़िता ने आपबीती बताई। वे पीड़िता को घर ले गए, जहां उसने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।

गैंगरेप की शिकायत मिलते ही पुलिस एक्टिव हो गई। आरोपी की सरगर्मी से पतासाजी कर पुलिस की टीम ने गांव में दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

 

Related Articles

Back to top button