Agriculture

जांजगीर-चांपा: जिले में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता, किसानों से भ्रामक खबरों से दूर रहने की अपील

जांजगीर-चांपा / जिले में उर्वरकों की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच कृषि विभाग ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। विभाग के अनुसार सहकारी एवं निजी क्षेत्रों में उर्वरकों के वितरण और विक्रय पर किसी भी प्रकार का कोई प्रतिबंध नहीं है, और खरीफ 2026 सीजन के लिए पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध हैं।

IMG 20260506 WA0373 Console Crptech

उप संचालक कृषि राकेश शर्मा ने बताया कि किसानों को उनकी भूमि धारिता और फसल के अनुसार वैज्ञानिक अनुशंसा के अनुरूप उर्वरकों का वितरण किया जा रहा है। सभी सहकारी समितियों और निजी विक्रय केंद्रों में पॉश मशीन (POS) के माध्यम से उर्वरक वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे पारदर्शिता और सुगमता बनी रहे।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि उर्वरक विक्रय के दौरान विक्रेताओं को किसानों का नाम, आधार नंबर, फसल का नाम, फसल का रकबा और दी गई उर्वरक मात्रा का रिकॉर्ड अनिवार्य रूप से रजिस्टर में दर्ज करना होगा। नियमों का पालन नहीं करने पर उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हित में उर्वरकों की उपलब्धता और वितरण पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। साथ ही किसानों से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें और अपनी आवश्यकता के अनुसार सहकारी समितियों एवं अधिकृत निजी विक्रय केंद्रों से ही उर्वरक प्राप्त करें।

Back to top button