मध्यप्रदेश

ANUPPUR NEWS : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, एक महिला गंभीर

Two youths died after being hit by lightning

अनूपपुर / मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां सरई पुलिस चौकी क्षेत्र के चटुवा गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक 45 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी पर सरई पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी सरई क्षेत्र अंतर्गत चटुवा गांव में मंगलवार की दोपहर गांव के कुंवर सिंह बैगा के यहां आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आए 38 वर्षीय रंजीत सिंह पुत्र कुंवर सिंह परस्ते निवासी चटुवा, 19 वर्षीय उमेश बैगा पुत्र ऐतू बैगा निवासी सिंहपुर, जिला शहडोल सम्मलित हुए रहे तभी गांव में मंगलवार की दोपहर 12:30 बजे तेज आंधी तूफान के साथ आकाशीय बिजली गिरने से आम के पेड़ के नीचे बैठे रंजीत सिंह और उमेश बैगा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 45 वर्षीय महिला विस्मतिया बैगा गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए जिला चिकित्सालय शहडोल रेफर किया गया है।

इस हादसे से गांव में हड़कंप मच गया। वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल लोग खुशियां मना रहे थे, लेकिन अचानक हुई इस घटना ने माहौल को गमगीन कर दिया। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सरई पुलिसचौकी प्रभारी पीएस बघेल पहुंचे। उन्होंने दोनों मृतकों के शवों का पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम लिए खमरौध अस्पताल भिजवाया। जहां से शव को परिजनों को सौंपकर मामले में मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है।

Related Articles

Back to top button