National

BHARAT BAND : किसानों ने किया भारत बंद का ऐलान, जानिए क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद

Bharat Band

16 फरवरी शुक्रवार को भारत बंद है। संयुक्त किसान मोर्चा ने सभी किसान संगठनों से एकजुट होने और भारत बंद में हिस्सा लेने की अपील की है। दिनभर चलने वाला ये विरोध प्रदर्शन 16 फरवरी को सुबह 6 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेगा। किसान शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक देशभर की मुख्य सड़कों पर चक्का जाम में शामिल होंगे पंजाब में शुक्रवार को ज्यादातर स्टेट और नेशनल हाईवे चार घंटे के लिए बंद रहेंगे।

शुक्रवार 16 फरवरी को संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर समिति को मिलाकर 26 संगठनों ने भारत बंद की कॉल की है। इस दौरान दिन के समय भारत बंद के अलावा, किसान दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक देश भर में मुख्य सड़कों पर बड़े पैमाने पर चक्का जाम किया जाएगा।

किसान खेती की उपज के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी देने वाले कानून की मांग कर रहे हैं। इसी मांग को लेकर वे पंजाब और हरियाणा की सड़कों पर उतर आए हैं। इसके साथ ही किसान मनरेगा को मजबूत करना, पुरानी पेंशन योजना को बहाल करना, औपचारिक व अनौपचारिक दोनों क्षेत्रों में सभी श्रमिकों के लिए पेंशन और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहते हैं। संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर स्वामीनाथन की ओर से दिए गए फॉर्मूले के आधार पर फसलों के लिए एमएसपी, खरीद की कानूनी गारंटी, कर्ज माफी, बिजली दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं और कोई स्मार्ट मीटर नहीं देने की मांग की है।

उन्होंने घरेलू उपयोग और दुकानों के लिए खेती के लिए मुफ्त 300 यूनिट बिजली, व्यापक फसल बीमा और पेंशन में 10,000 रुपये प्रति माह की बढ़ोतरी की भी मांग की साल 2021 में किसानों के विरोध के बाद एमएसपी पर सरकार की ओर से नियुक्त पैनल का क्या हुआ?

माना जा रहा है कि 16 फरवरी को भारत बंद के दिन सब्जियों और बाकी फसलों की आपूर्ति की सभी खरीद बिक्री निलंबित रहेगी सब्जी मंडियों, अनाज मंडियों, सरकारी और गैर सरकारी दफ्तरों, ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी संस्थानों और निजी प्रतिष्ठानों को बंद रखा जाएगा इसके अलावा शहर की सभी दुकानों और प्रतिष्ठानों को भी बंद रखा जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button