छत्तीसगढ़

BILASPUR NEWS : घर से गायब हुई नवजात बच्ची की कुएं में मिली लाश

Chhattisgarh

बिलासपुर / छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां घर से रहस्यमयी तरीके से गायब हुई नवजात बच्ची की कुएं में लाश मिली है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। बता दें कि मस्तूरी थाना क्षेत्र के किरारी गांव में एक घर से देर रात अपनी मां के बगल में सो रही 24 दिन की नवजात बच्ची गायब हो गई थी।

जानकारी के अनुसार, मस्तूरी थाना अंतर्गत किरारी गांव के रहने वाले करण गोयल और हसीन गोयल के घर बच्ची का जन्म हुआ था। घर से देर रात एक 24 दिन की नवजात बच्ची गायब हो गई। मामले की सूचना पर मस्तूरी पुलिस परिजनों से पूछताछ के बाद बच्ची की तलाश में जुटी। इस दौरान गांव के ही एक कुएं में नवजात की लाश मिली। जिसके बाद पुलिस बच्ची के शव को बाहर निकालकर अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है।

Related Articles

Back to top button