छत्तीसगढ़

CHHATTISGARH NEWS : पत्नी से परेशान पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, 7 पन्ने के सुसाइड नोट में लिखा…

Chhattisgarh

दुर्ग / छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां भिलाई में एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खुदकुशी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान मृतक के पास से 7 पन्ने का सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें युवक ने अपनी पत्नी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कही है। यह मामला छावनी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में  जागृति चौक कैंप 2 निवासी 35 वर्षीय सुमित कुमार गिरी ने बुधवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गुरुवार सुबह युवक की लाश उसके कमरे में फंदे पर लटकती मिली। घरवालों के सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के मरच्यूरी में भेजा पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद किया। मृतक सुमित गिरी ने मरने से पहले 7 पन्नो का सुसाइड नोट छोड़ा है।

पुलिस के मुताबिक, सुसाइड नोट में मृतक ने अपनी पत्नी से परेशान होकर खुदकुशी करने की बात लिखी है। सुसाइड नोट में मृतक ने लिखा है कि वह अपनी पत्नी से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा है। पत्नी अपने बच्चों के साथ सेक्टर सिक्स स्थित मायके में निवासरत थी। सुसाइड नोट में मृतक ने बताया है कि उसकी पत्नी उसे अपने दोनों बच्चों से नहीं मिलने देती थी। जिसके चलते सुमित काफी दिनों से परेशान चल रहा था।

सुमित गिरी 2019 में उनकी शादी हुई थी। सुमीत अंबिकापुर में निजी कंपनी में जॉब करता था। वहीं पत्नी भी भिलाई में जॉब करती थी। सुमीत और उसकी पत्नी तीन साल से अलग रह रहे थे। दो साल पहले सुमीत ने अपनी पति से तलाक के लिए आवेदन लगाया था। वहीं आज इस तलाक के मामले में सुमित की पेशी थी। सुमीत की पत्नी सुमित को तलाक नहीं देना चाहती

सुमित की आत्महत्या के बाद कैंप स्थित जागृति चौक पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पत्नी और परिजनों से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button