Accident

CHHATTISGARH ACCIDENT NEWS : खड़ी ट्रेलर को तेज रफ्तार बस ने पीछे से मारी टक्कर, 15 यात्री घायल

Chhattisgarh

बिलासपुर / छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहां तेज रफ्तार बस ने नेशनल हाईवे के किनारे खड़ी ट्रेलर को टक्कर मारी। इस भीषण हादसे में 15 यात्री घायल हुए हैं। सात की हालत गंभीर है। हादसे की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना रतनपुर थाना क्षेत्र में हुई है।

images 42 Console Crptech
मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रेलर क्रमांक सीजी 11 AL 5701 ब्रेक डॉउन की वजह से सड़क पर खड़ी थी। इधर रॉयल ट्रेवल्स की बस क्रमांक सीजी 04 MM 3193 शुक्रवार को अंबिकापुर से यात्रियों को लेकर निकली थी। बस पर करीब 30 यात्री सवार थे। यह बस नेशनल हाईवे पर कटघोरा पाली होते हुए रतनपुर से रायपुर की तरफ जा रही थी। रात करीब 2 बजे रतनपुर के बी एल टी (BLT) कॉलेज के पास हाईवे के किनारे खड़ी ट्रेलर बस चालक को नजर नही आई और वह ट्रेलर से जा भिड़ा। हादसे के बाद बस चालक और कंडक्टर बस छोड़कर भाग गए।

इस दुर्घटना के बाद यात्रियों में भगदड़ मच गई। जिनकी चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर पहुंचे इस हादसे में करीब 15 यात्री घायल हुए है। बताया जा रहा है कि ज्यादातर यात्री रायपुर जा रहे थे। वही कुछ यात्री बिलासपुर में उतरने वाले थे। इस सड़क हादसे में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रतनपुर पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

Related Articles

Back to top button
शिल्पा शेट्टी ने कही कुछ अनकही बातें