Accident

CHHATTISGARH ACCIDENT NEWS : हार्वेस्टर में दबकर युवक की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस

Chhattisgarh news

महासमुंद /  जिले के बसना में धान काटने का हार्वेस्टर मशीन पलटने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम 20 वर्षीय ताराचंद बारीक हैं। वह ग्राम बड़े ढाबा का निवासी था।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, ताराचंद बारीक अपने खेत में धान कटाई कर रहा था। इसी दौरान हार्वेस्टर मशीन खराब हो गई। जिसे ठीक कराने के लिए युवक मेकेनिक के पास ले जा रहे थे। तभी रास्ते में अचानक हार्वेस्टर मशीन पलटा गया। इसके नीचे दबने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button