छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ मंडी बोर्ड उप निरीक्षक परीक्षा 26 अप्रैल को, 33 केंद्रों पर 9811 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा | गाइडलाइन जारी

जांजगीर-चांपा / 21 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड अंतर्गत उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन 26 अप्रैल को किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण परीक्षा में पूरे राज्य से लगभग 2 लाख 47 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा का आयोजन 16 जिलों में किया जा रहा है।

जांजगीर-चांपा जिले में परीक्षा के लिए 33 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 9811 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

परीक्षा का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे सुबह 9:30 बजे से पहले परीक्षा केंद्र पर अनिवार्य रूप से पहुंच जाएं, क्योंकि इसके बाद प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा और किसी भी स्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

  • अभ्यर्थी एक दिन पहले अपने परीक्षा केंद्र का अवलोकन अवश्य करें।
  • परीक्षा केंद्र पर कम से कम 2 घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य है ताकि फ्रिस्किंग और पहचान सत्यापन किया जा सके।
  • परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार सुबह 9:30 बजे बंद कर दिया जाएगा।
  • हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनना अनिवार्य है।
  • काले, गहरे नीले, हरे, मैरून, जामुनी, बैगनी और चॉकलेटी रंग के कपड़े प्रतिबंधित हैं।
  • धार्मिक व सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को अतिरिक्त जांच के बाद ही प्रवेश मिलेगा।
  • केवल चप्पल पहनने की अनुमति है।
  • किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल, घड़ी, बैग, बेल्ट, टोपी आदि पूरी तरह वर्जित हैं।
  • अनुचित साधनों के प्रयोग पर कठोर कार्रवाई करते हुए अभ्यर्थिता समाप्त की जाएगी।
  • केवल नीले या काले बॉल प्वाइंट पेन के साथ परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है।

छत्तीसगढ़ व्यापम ने सभी अभ्यर्थियों से परीक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने और समय पर केंद्र पहुंचने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button