छत्तीसगढ़

CHHATTISGARH NEWS : कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला के घर पहुंची CBI की टीम, CGPSC घोटाला मामले में रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में छापेमारी

CGPSC SCAM

बिलासपुर / छत्तीसगढ़ में PSC घोटाला मामले में CBI की जांच तेज हो गई है। आज टीम ने रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर और धमतरी में छापा मारा है। बिलासपुर में कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला के घर पर CBI की टीम ने दबिश दी है। PSC के पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी के निवास पर भी CBI छापे की खबर है। बता दें कि राजेंद्र शुक्ला के बेटे स्वर्णिम शुक्ला का चयन आदिमजाति कल्याण विभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर पद पर हुआ था, जिसे लेकर CBI की टीम जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, CBI के एक दर्जन अधिकारियों की टीम ने बिलासपुर के नए बस स्टैंड स्थित कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला के घर में दबिश दी है। CBI की टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है। वहीं दुर्ग में राज्यपाल के पूर्व सचिव IAS अमृत खलको के भिलाई स्थित तालपुरी काॅलोनी में CBI की टीम पहुंची है। CGPSC घोटाले में दस्तावेजों की छानबीन कर रही। बता दें कि PSC घोटाले की CBI जांच शुरू होने के बाद राज्यपाल के सचिव पद से अमृत खलको को हटा दिया गया था।

बता दें कि CGPSC 2022 की परीक्षा में धांधली का मामला उठा था, जिसके बाद प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद मामले की जांच CBI को सौंप दी गई है। CBI की टीम मामले की जांच कर रही है। इससे पहले CBI सीजीपीएसएसी के तत्कालीन चेयरमैन टामन सोनवानी और तत्‍कालीन सचिव जीवन किशोर ध्रुव के यहां भी दबिश दे चुकी है।

इनके चयन की चल रही जांच
नितेश- डिप्टी कलेक्टर- टामन सिंह के बेटे
साहिल- डीएसपी- टामन सिंह के बड़े भाई के बेटे
निशा कोसले- डिप्टी कलेक्टर- टामन सिंह की बहू
दीपा अजगले आडिल- जिला आबकारी अधिकारी- टामन सिंह सोनवानी की भाई बहू
सुनीता जोशी- लेबर आफिसर- टामन सिंह सोनवानी की बहन की बेटी
सुमित ध्रुव- डिप्टी कलेक्टर- पीएससी सचिव के बेटे
नेहा खलखो- डिप्टी कलेक्टर- राज्यपाल के सचिव अमृत खलखो की बेटी
निखिल खलखो- डिप्टी कलेक्टर- राज्यपाल के सचिव अमृत खलखो की बेटे
साक्षी ध्रुव- डिप्टी कलेक्टर- डीआइजी ध्रुव की बेटी
प्रज्ञा नायक- डिप्टी कलेक्टर- कांग्रेस नेता के ओएसडी के रिश्तेदार की बेटी
प्रखर नायक- डिप्टी कलेक्टर- कांग्रेस नेता के ओएसडी के रिश्तेदार की बेटे
अनन्या अग्रवाल- डिप्टी कलेक्टर- कांग्रेस नेता की बेटी
शशांक गोयल- डिप्टी कलेक्टर- कांग्रेस नेता सुधीर कटियार का दामाद
भूमिका कटियार- डिप्टी कलेक्टर- कांग्रेस नेता सुधीर कटियार की बेटी
खुशबू बिजौरा- डिप्टी कलेक्टर – मंत्री के ओएसडी के साढू की बेटी
स्वर्णिम शुक्ला- डिप्टी कलेक्टर- कांग्रेस नेता राजेन्द्र शुक्ला की बेटी
राजेन्द्र कुमार कौशिक- डिप्टी कलेक्टर- कांग्रेस नेता के बेटे
मीनाक्षी गनवी- डिप्टी कलेक्टर – टामन सिंह सोनवानी के करीबी की बेटी

Related Articles

Back to top button
शिल्पा शेट्टी ने कही कुछ अनकही बातें