छत्तीसगढ़

CHHATTISGARH NEWS : प्रेमिका ने दिया धोखा तो प्रेमी ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट बरामद

Chhattisgarh

कोरबा / छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां एक युवक ने प्रेमिका से धोखा मिलने पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। अब सुसाइड का लाइव वीडियो भी सामने आया है। वहीं, परिजनों ने लड़की और उसके परिवार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। दोनों ने चोरी चुपके शादी भी कर ली थी। मामला पाली थाना क्षेत्र के परसदा गांव का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ स्थित मौहारी गांव निवासी शिवम जायसवाल (27) पाली के परसदा गांव में मामा के घर पर रहता था। 5 सितंबर 2024 को उसने दोस्तों के साथ रस्सी खरीदी। घर आकर फांसी का फंदा बनाया और दोस्तों को फोटो भेजा था। तब उसका एक दोस्त घर आया और समझाइश देकर साथ में सो गया। इसी दौरान रात में उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जब साथ में रुके दोस्त ने यह नजारा देखा, तो वहां भाग खड़ा हुआ। इसमें दोस्तों की भूमिका भी संदिग्ध है।

बताया जा रहा है कि, शिवम परसदा गांव में अपने मामा की हार्डवेयर की दुकान चलाता था। तभी गांव के ही किसी जायसवाल लड़की के साथ उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं और वे एक-दूसरे से मिलने लगे। पिछले डेढ साल से दोनों रिलेशनशिप में थे दोनों के परिवार को इसकी जानकारी भी थी। शिवम ने अपने परिजन से शादी करने की बात भी कही थी। लेकिन उन्होंने अभी घर में बड़े भाई-बहन होने का हवाला दिया। बाद में शादी करने की बात कही।

शिवम के परिजनों का आरोप है कि, अचानक उसके प्रेमिका के परिवार वाले शिवम को दूर रहने की धमकी देते थे। जिससे वो परेशान था। बाद में लड़की ने भी प्यार में धोखा दिया और बात करना बंद कर दिया। वो किसी और से बात करने लगी। लेकिन दोनों ने कहीं शादी कर ली थी। मांग में सिंदूर भरी एक तस्वीर भी परिजनों को मिली है। परिजनों का आरोप है कि, लड़की और परिवार ने शिवम को आत्महत्या के लिए उकसाया। यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। उन्होंने मानसिक रूप से प्रताड़ित कर मजबूर किया, इसलिए उसने फांसी लगाई है। पुलिस को उसके फोन की भी जांच करने की जरूरत है। परिजनों ने कहा कि, हम जल्द उनके खिलाफ FIR दर्ज कराएंगे। उन्हें गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की मांग करेंगे।

सुसाइड नोट भी बरामद
शिवम ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें खुद की मर्जी से खुदकुशी करने की बात लिखी है। लेकिन परिजनों ने आशंका जताई है कि किसी के दबाव में आकर उसने सुसाइड नोट लिखा है। वो काफी होनहार लड़का था, बिना किसी दबाव के ऐसा कर ही नहीं सकता है।

इस मामले के विवेचक और पाली थाने के प्रधान आरक्षक शिवराज सिंह राजपूत का कहना है कि, प्रेम-प्रसंग में युवक ने आत्महत्या किया है। उसके साथ मौजूद दोस्त से पूछताछ की गई है। परिजन अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में व्यस्थ थे। अब आकर शिकायत करेंगे, तो आगे कार्रवाई की जाएगी। लड़की का नाम आया है, उससे भी पूछताछ की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button
शिल्पा शेट्टी ने कही कुछ अनकही बातें