क्रिकेट

छत्तीसगढ़ के आयुष पांडे का इंडिया A टीम में चयन, श्रीलंका दौरे के लिए मिली जगह

छत्तीसगढ़ के युवा क्रिकेटर आयुष पांडे का इंडिया A टीम में चयन हुआ है। श्रीलंका दौरे के लिए चुने गए आयुष को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उभरते हुए युवा क्रिकेटर आयुष पांडे का चयन भारत की ‘A’ टीम में श्रीलंका दौरे के लिए किया गया है। इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश में खुशी और गर्व का माहौल है। क्रिकेट प्रेमी और खेल जगत के लोग इसे छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं।

आयुष पांडे के इंडिया ‘A’ टीम में चयन पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने उन्हें हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

वित्त मंत्री ने कहा कि आयुष का चयन उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट क्रिकेट कौशल का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल आयुष और उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है।

श्री चौधरी ने कहा कि प्रदेश के युवा खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं और नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। आयुष पांडे की यह सफलता राज्य के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी और उन्हें अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

उन्होंने विश्वास जताया कि आयुष श्रीलंका दौरे पर शानदार प्रदर्शन कर भारतीय क्रिकेट में अपनी मजबूत पहचान बनाएंगे और भविष्य में देश तथा छत्तीसगढ़ का नाम और अधिक रोशन करेंगे।

Back to top button