ताज़ा खबर

CHHATTISGARH : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर ED की छापेमारी को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा

छत्तीसगढ़

रायपुर / छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दुर्ग जिले के भिलाई शहर में स्थित निवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी को लेकर सोमवार को कांग्रेस विधायकों ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में जोरदार हंगामा किया। सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सदन में आसन के समक्ष आने के बाद कांग्रेस विधायकों को निलंबित कर दिया गया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस विधायकों ने प्रश्नकाल में व्यवधान डाला और ED की छापेमारी का मुद्दा उठाया।

प्रश्नकाल से पहले ही विपक्ष ने इस मुद्दे को सदन में उठाया और सत्ता पक्ष पर ईडी के जरिए डराने-धमकाने का आरोप लगाया. कांग्रेस विधायकों ने ‘ईडी से डराना बंद करो’ जैसे नारे लगाकर विरोध जताया। इस दौरान स्पीकर ने कहा कि प्रश्नकाल समाप्त होने के बाद आप (विपक्ष) शून्यकाल के दौरान उठाए, लेकिन विपक्ष ने सदन के भीतर तेज हंगामे के साथ नारे लगाए. इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली. व्यवस्था के बाद भी लगातार विपक्ष सदन के भीतर नारेबाजी करते रहा।

नारेबाजी के दौरान विपक्षी विधायक गर्भगृह तक पहुंच गए, जिसके बाद स्पीकर ने उन्हें निलंबित कर दिया. निलंबन के बावजूद कांग्रेस विधायक सदन के गर्भगृह में ही धरने पर बैठ गए और प्रदर्शन जारी रखा।

Related Articles

Back to top button